[2] Weapon Training / WT – NCC A, B, C Certificate Exam Question Answer Notes in Hindi

26. WT से क्या समझते हैं ?

उत्तर :- Weapon Training

27. फायरिंग पार्टी का नाम बताएं ?

उत्तर :-

  1. Firing Detail
  2. Waiting Detail
  3. Helping Detail

28. 5.56 mm INSAS Rifle में किस प्रकार की गोली से फायर करते हैं ?

उत्तर :-   5.56 mm ball

29. गार्ड ऑफ ऑनर में तीन प्रकार का सेल्यूट कौन-कौन है ?

  उत्तर :-

  1. बगल शास्त्र में बट सेल्यूट 
  2. जनरल सेल्यूट सलामी शस्त्र 
  3. राष्ट्रीय सैलूट सलामी शस्त्र 

30. साइट पिक्चर किसे कहते हैं ?

उत्तर :- फायरर की आंख , बैक साइट अपरचर , 4 साइट टीप और पॉइंट ऑफ एम तक जो फर्जी लाइन बनती है । 

31. साइट एलाइनमेंट किसे कहते हैं ?

उत्तर :- फायरर की आंख , अपरचर होल के बीचों-बीच 4 साइट टीप को एक लाइन में मिलाने की कार्यवाही को साइट एलाइनमेंट कहते हैं ।

32. लिंबर-अप किसे कहते हैं ?

उत्तर :- एक फायर राउंड फायर करने से पहले रग पट्टो, आंख और दिमाग के कामों में तालमेल हो जाने की हरकतों को लिंबर-अप कहते हैं । 

33. आसान टारगेट बताने के तरीके बताओ ?

उत्तर :- इस तरकीब को याद रखने के लिए GRAD शब्द का इस्तेमाल करते हैं –

  • G – Group
  • R – Range
  • A – Add
  • D – Dicription

 34. फायर कंट्रोल ऑर्डर्स की तरतीब Or फायर पर काबू रखने के तरीके कौन-कौन से हैं ?

उत्तर :- इस तरकीब को याद रखने के लिए GRIT शब्द का इस्तेमाल करते हैं –

  • G – Group
  • R – Range
  • I – Indication Of Target
  • T – Type Of Fire

35. राइफल सफाई के तरीके बताओ ?

उत्तर :-

  1. सबसे पहले मैगजीन निकाले और दो बार Cock करें 
  2. राइफल को तरतीबवार ढंग से खोलें 
  3. पार्ट्स अलग अलग रखें 
  4. पुल-थ्रू में चिन्दी लगाकर खींचे 
  5. इसके बाद गर्म पानी डालकर धोएं
  6. फिर से पुल-थ्रू में चिन्दी लगाकर खींचे 
  7. चेंबर को चेंबर ब्रश से साफ करें 

36. MPI किसे कहते हैं ?

उत्तर :- ग्रुप के मध्य पॉइंट यानी केंद्र बिंदु को एमपीआई कहते हैं ।

37. ग्रुप किसे कहते हैं ?

उत्तर :- एक ही निशान पर उसी स्थिति एवं पकड़ से चलाई गई गोलियों के समूह को ग्रुप करते हैं ।

38. INSAS Rifle की पांच विशेषताएं बताएं ?

उत्तर :-

  1. वजन में हल्का 
  2. कैरी करने में आसान 
  3. मैगजीन ट्रांसपेरेंट होता है Round ऊपर से दिखता है 
  4. यह गैस के सिद्धांत पर काम करता है,एक बार कॉक करने पर 20 राउंड फायर किया जा सकता है 
  5. बाकी राइफल्स की अपेक्षा कारगर रेंज ज्यादा है 
  6. इसमें तीन पोजीशन होती है 
  7. स्वदेश निर्मित है 
  8. 10 सफाई का सामान बट में रखा जा सकता है  
  9. ग्रेनेड Fire करने में सक्षम है
  10. छोटी लंबाई 

39. राइफल का निरीक्षण क्यों किया जाता है ?

उत्तर :-

  1. अपने तथा अपने साथियों की जान सलामती के लिए 
  2. जिस मकसद से हथियार को निकाला गया है उसे पूरा करने के लिए 
  3. राइफल की टूटी फूटी कमियों को चेक करने के लिए 

40. जीरोइंग से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर :-  

  1. हर एक जवान को हथियार का जीरोइंग करना जरूरी होता है 
  2. ताकि अपने हथियार से किसी भी टारगेट को आसानी से बर्बाद कर सके 
  3. सभी जवान को अपने हथियार पर भरोसा हो इसलिए जीरोइंग किया जाता है 
  4. जीरोइंग करना हर एक जवान के लिए अहमियत रखता है 

41. बट डिसिप्लिन क्या है ?

उत्तर :- फायरिंग रेंज को ही बट बोलते हैं,तो बट डिसिप्लिन का मतलब है फायरिंग रेंज पर जो डिसिप्लिन होती है उसे ही बट डिसिप्लिन कहते हैं ।

  eg. –

  • अगर बट पर यानी फायरिंग रेंज पर डिसिप्लिन नहीं बनाया गया तो जान का खतरा हो सकता है 
  • जब तक कमांडर का आदेश ना हो फायर ना करें 

42. कंट्रोल कमांड कितने होते हैं ?

उत्तर :- कंट्रोल कमांड – 06 और ट्रेनिंग कमांड – 01

43. Aiming Rest क्या होता है ?

उत्तर :- Limber-Up या एक बुलेट फायर करने के बाद बिना शिस्त बदले लगातार फायर करने की कार्रवाई को Aiming Rest कहते हैं ।

44. राइफल खोलने से पहले कौन कौन सी कार्रवाई करनी चाहिए ?

  उत्तर :-  

  • राइफल का निरीक्षण करना चाहिए
  • राइफल से मैगजीन को निकाल देना चाहिए 
  • राइफल को दो बार कॉक करना चाहिए, इसके बाद राइफल को खोलना चाहिए 

45. इंसास राइफल से कितने प्रकार से फायर किया जाता है ?

  उत्तर :- चार प्रकार से –

  1. Ball Round
  2. Tracer Round
  3. Black Round
  4. Balastic Round

46. इंसास कितने बड़े भागों में खुलता है और एक किस चीज का बना हुआ है ?

उत्तर :- 12 बड़े भागों में और फाइबर का बना है 

47. हथियार का निरीक्षण कब कब किया जाता है ?

  उत्तर :-  

  1. कोत से निकलने से पहले 
  2. जब क्लास चलता है उस समय 
  3. जब फायरिंग रेंज पर जाना हो तब 
  4. पुनः जब कोत में हथियार रखा जाए तब हथियार का निरीक्षण किया जाता है 

48. बैनेट की विशेषताएं लिखिए ?

उत्तर :-  

  • बैनेट Multipurpose होता है 
  • इससे छह प्रकार का काम होता है 
  • अटैक के दौरान जब राउंड खत्म हो जाता है तो इसका इस्तेमाल किया जाता है 
  • इसका इस्तेमाल हिम्मत वाले जवान करते हैं 
  • इससे आरी का काम,स्क्रुड्राइवर,वायर कटिंग इत्यादि का काम किया जाता है 

49. शिस्त लेने का फायदा लिखो ?

उत्तर :-

  1. सबसे पहले बाएं हाथ को टारगेट के सिध में करें 
  2. किसी एक आंख को बंद करें 
  3. अपरचर होल के बीचों-बीच फोरसाइट टिप या नोक को मिलाते हुए पॉइंट ऑफ एम ( POA ) से मिलाएं 
  4. वापस फिर निगाह अपरचर होल के पास लाएं
  5. सांस रोके 
  6. अपरचर होल को चार बराबर भागों में बांटे ।

Leave a Comment