NCC Map Reading 1 Questions Answers in Hindi Pdf

1. मानचित्र किसे कहते हैं ? ( 3 )

उत्तर :- कागज, कपड़े या गत्ते का बना वह चित्र जिस पर पृथ्वी के किसी निश्चित भूभाग को निश्चित सांकेतिक चिन्हों द्वारा किसी निश्चित स्केल पर प्रदर्शित करता है या दर्शाया गया हो, मानचित्र कहलाता है ।

2. किन्ही पांच प्रकार के मानचित्रो के नाम लिखिए ? ( 5 )

उत्तर :- 7 प्रकार का –

(i) भू-आकृति मानचित्र

(ii) भौगोलिक मानचित्र

(iii) राजनैतिक मानचित्र

(iv) ऐतिहासिक मानचित्र

(v) सांख्यिकी मानचित्र

(vi) आर्थिक मानचित्र

(vii) सैनिक मानचित्र

3. रिक्त स्थानों को भरें :- ( 5 )

(i) मानचित्र में खड़ी लाइन ( Vertical Line ) को ………. कहते हैं ?

उत्तर :- इस्टिंग लाइन ( Easting Line )

(ii) ………. लाइन नीचे से ऊपर बढ़ते क्रम में होते हैं ?

उत्तर :- नौर्दिंग लाइन ( Northing Line )

(iii) मानचित्र भूमि पर अपनी तथा ………. की स्थिति को बताता है ?

उत्तर :- शत्रु की

(iv) मानचित्र पर मापक ………. प्रकार से प्रदर्शित किया जाता है ? ( Scale )

उत्तर :- 3

(v) सर्विस प्रोट्रैक्टर ………. इंच लंबा एवं ………. इंच चौड़ा होता है ?

उत्तर :- 6 इंच लंबा एवं 2 इंच चौड़ा

4. मानचित्र से आप क्या जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ? (4)

उत्तर :-

(i) अपनी पोजीशन मालूम करना

(ii) दुश्मन का पोजीशन और दूरी मालूम करना

(iii) बिना किसी ऑब्जेक्ट पर गए उसके भौगोलिक स्थिति का पता लगाना

(iv) किसी भी इलाके की जानकारी हासिल करना

(v) किसी भी स्थान का आगे और पीछे की डिग्री मालूम करना

(vi) भूमि के विभिन्न स्वरुप को ज्ञात कर सकते हैं

(vii) March करने के लिए उचित रास्ते का चुनाव

(viii) दो स्थानों की परस्पर दृष्टिगोचरता

(ix) विशेष रुप से युद्ध के समय गतिविधियों की योजना बना सकते हैं

5. नॉर्थ कितने प्रकार के होते हैं ? नाम लिखो :- ( 2 )

उत्तर :- 3 प्रकार के –

(i) वास्तविक उत्तर – True North

(ii) चुंबकीय उत्तर – Magnetic North

(iii) मानचित्र का उत्तर – Grid North

6. खाली स्थानों की पूर्ति करो :- ( 10 )

(a) मानचित्र में पानी का स्थान ……….. रंग का दिखता है ?

उत्तर :- Blue

(b) सर्विस प्रोटेक्टर ……….. इंच लंबा और ………. इंच चौड़ा होता है ?

उत्तर :- 6 इंच लंबा और 2 इंच चौड़ा

(c) ढलान ( Gradients ) मुख्यत: ……….. प्रकार की होती है ?

उत्तर :- 2 प्रकार की

(d) उत्तर के आधार पर वियरिंग ……….. प्रकार का होता है ?

उत्तर :- 3 प्रकार का

(e) मैग्नेटिक बेयरिंग ………… से मापी जाती है ?

उत्तर :- Compass से

7. खाली जगह भरें :- ( 5 )

(i) नक्शे पर असर ………….. के माध्यम से मापा जाता है ?

उत्तर :- सर्विस प्रोटेक्टर

(ii) उपयोग किए गए मीटर के नक्शे का R.F ………….. है ?

उत्तर :- 1/50,000

(iii) नक्शे पर लंबवत और क्षैतिज चलने वाली गुलाबी लाल रेखाएं ………….. रेखाएं है ?

उत्तर :- ग्रिड रेखाएं

(iv) रात में कंपास के बिना सही उत्तर ………….. के माध्यम से पाया जा सकता है ?

उत्तर :- पोल स्टार / ध्रुव तारा

(v) मानचित्र पर खेती योग्य भूमि ………….. में दिखाई जाती है ?

उत्तर :- पीले रंग में

8. कंपास के किन्ही 10 हिस्से-पुर्जो के नाम लिखो ? ( 5 )

उत्तर :-

(i) टंग         (ii) टंग नॉच

(iii) ग्लास विंडो (iv) ग्लास प्रोटेक्टर

(v) हेयर लाइन (vi) लूबर लाइन

(vii) Prizm  (viii) Prizm Case

(ix) रिंग नॉच  (x) थम्ब रिंग

(xi) डायल    (xii) एरो हेड

(xiii) लीड   (xiv) आई होल

(xv) डायरेक्शन मार्क

9. ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम क्या है ? (3)

उत्तर :- यह उपग्रहों और प्रापक यंत्रो की एक प्रणाली है जो लोगों और उपकरणों को पृथ्वी पर उनकी उपस्थिति की सटीक जानकारी उपलब्ध करवाती है, सामान्य GPS परिचालन प्रणाली में 24 उपग्रहों का प्रयोग होता है जो 12 घंटे में पृथ्वी की परिक्रमा पूरी करते हैं ।

10. खाली जगह भरें :- ( 5 )

(i) यदि असर ( Bearing ) 30 डिग्री है तो बैक असर ( Back Bearing ) ………….. होगा ?

उत्तर :- 210 डिग्री

(ii) एक पृथक पहाड़ी को ………….. कहा जाता है ?

उत्तर :- टीला / Knoll

(iii) नक्शे पर हाइट्स भूरे रंग की रेखाओं के माध्यम से दिखाया जाता है,जिसे ………….. कहते हैं ?

उत्तर :- कंटूर

(iv) मानचित्र पर दूरी ………….. के माध्यम से मापा जाता है ?

उत्तर :- सर्विस प्रोट्रैक्टर

(v) पहाड़ी का सबसे ऊपर हिस्सा ………….. है ?

उत्तर :- चोटी / Peak

(vi) सही उत्तर और चुंबकीय उत्तर के बीच का ………….. अंतर है ?

उत्तर :- M.V ( मैग्नेटिक वेरिएशन )

11. कंपास का क्या उपयोग है ? ( 5 )

उत्तर :-

(i) डिग्री मापने में

(ii) रूट मार्च में

(iii) मैप सेट करने में

(iv) Own Position निकालने में

(v) दिशा ज्ञात करने में

(vi) यह चुंबकीय उत्तर ( Magnetic North ) को दिखाता है

12. सर्विस प्रोटेक्टर का क्या उपयोग है ? ( 3 )

उत्तर :-

(i) Own Position निकालने में

(ii) GR निकालने में

(iii) मैप पर दूरी निकालने में

(iv) स्केल का काम

13. सही और गलत लिखें :- ( 5 )

(i) मानचित्र पर पीला रंग कृषि भूमि को दर्शाने के लिए किया जाता है ?

उत्तर :- सही

(ii) कोई भी मानचित्र अपडेट होता है ?

उत्तर :- गलत

(iii) मानचित्र में जमीन की सभी आकृतियों को दर्शाना संभव है ?

उत्तर :- गलत

(iv) मानचित्र में सांकेतिक चिन्हों का प्रयोग होता है ?

उत्तर :- सही

(v) मानचित्र में जलीय आकृतियों को लाल रंग से दर्शाते हैं ?

उत्तर :- गलत

14. मानचित्र की कमियां बताएं :-

उत्तर :-

(i) कोई भी मानचित्र Up to Date नहीं हो सकता

(ii) मानचित्र कागज पर पैमाना मानकर बनाया जाता है अतः जमीन की सभी अतिथियों को दर्शन असंभव नहीं है

15. रिक्त स्थान भरिए :- ( 5 )

(a) कंपास की सुई ……….. दिशा को दर्शाती है ?

उत्तर :- Magnetic North

(b) जी. पी. एस. का पूरा नाम ……….. है ?

उत्तर :- Global Positioning System

(c) ध्रुव तारा ……….. को इंगित करता है ?

उत्तर :- उतर दिशा को

(d) कंपास के ऊपर ……….. से ……….. डिग्री मार्क होती है ?

उत्तर :- 0° से 360° तक

(e) 190 डिग्री का बैक बेयरिंग ……….. डिग्री है ?

उत्तर :- 10°

16. नेविगेशन पार्टी क्या है ? ( 3 )

उत्तर :- नेविगेशन पार्टी एक छोटी-सी टोली होती है,जीनमें मुख्य रूप से तीन व्यक्ति होते हैं । यह पार्टी बड़ी से बड़ी पार्टियों को रास्ता दिखाती हुई एक जगह से दूसरी जगह ले जाती है और वापस लाती है । यह लक्ष्य ( Objective ) पर पहुंचाने के लिए कई सीमा में होकर गुजरती है ।

17. नेविगेशन पार्टी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सामान लिखें ? ( 5 )

उत्तर :-

(i) सेट किए अलग-अलग Compass

(ii) चमकने वाली छड़ी

(iii) सफेद कपड़ा या चमकने वाला Plywood

(iv) अलग-अलग मार्चिंग चार्ट

(v) कंकड़-पत्थर या रस्सी

(vi) ब्लैक आउट की हुई टॉर्च

(vii) काला कंबल

(viii) गड्ढा नापने के लिए डंडा

18. सही गलत लिखो :- ( 5 )

(a) उत्तर दिशा 180 डिग्री पर होती है ?

–  ( गलत )

(b) सर्वे मैप पर खड़ी लाइन को नॉर्दिंग लाइन कहते हैं ?

–  ( गलत )

(c) मुख्य दिशाएं 8 होती है ?

–  ( गलत )

(d) कंपास का एरो वास्तविक नॉर्थ को दर्शाता है ?

–  ( सही  )

(e) कंपास से 0 डिग्री से 360 डिग्री तक पढ़ सकते हैं ?

–  ( सही  )

(f) स्केल दो प्रकार की होती है ?

–  ( गलत )

19. कंपास के बिना उत्तर दिशा ज्ञात करने के तरीके लिखो ? ( 5 )

उत्तर :-

(i) सूर्य विधि

(ii) कब्रिस्तान द्वारा

(iii) मंदिर द्वारा

(iv) मस्जिद द्वारा

(v) पेड़ विधि

(vi) तारों द्वारा

(vii) जीपीएस द्वारा

20. रिक्त स्थान भरो :- ( 5 )

(a) ग्रिड बियरिंग ………… नापा जाता है ?

– सर्विस प्रोटेक्टर के द्वारा

(b) स्केल ………… प्रकार के होते हैं ?

– 3 प्रकार का

(c) 27 डिग्री का बैक बेयरिंग ………… होता है ?

– 207 डिग्री

(d) उत्तर …………, ………… और ………… होते हैं ?

– वास्तविक, चुंबकीय और मानचित्र का उत्तर

(e) जी. पी. एस. का पूरा नाम ………… होता है ?

– ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम

21. नेविगेशन पार्टी की संरचना क्या है ? (5)

उत्तर :- संरचना इस प्रकार होती है –

(i) गाइड – यह एक चमकीली छड़ी और सेट कंपास लेकर सबसे आगे चलता है

(ii) सहायक गाइड – यह पीठ पर सफेद कपड़ा बांधकरगड्ढे और नाले की गहराई मापने वाली छड़ी लेकर दूसरे स्थान पर चलता है

(iii) रिकॉर्डर – यह एक अन्य कंपास और जेब में कंकड़ लेकर चलता है, जिन्हें यह दूरी मापने में प्रयोग करता है

(iv) स्काउट्स – सबसे पीछे स्काउट चलते हैं जिनकी संख्या मार्ग में किए जाने वाले कार्यों के अनुसार 2 से लेकर 4 तक होती है
                     

22. बिना कंपास की मदद से आप दिन में उत्तर दिशा का पता कैसे लगा सकते हैं ? ( 10 )

उत्तर :-

(i) सूर्य विधि

(ii) ईदगाह

(iii) मस्जिद

(iv) जीपीएस द्वारा

(v) घड़ी विधि

(vi) पेड़ के पत्तों द्वारा

23. रात और दिन में उत्तर दिशा कैसे ज्ञात करेंगे ? (6)

उत्तर :-

रात में :- (i) तारों द्वारा (ii) ईदगाह (iii) मस्जिद (iv) कंपास द्वारा (v) जीपीएस द्वारा

दिन में :- (i) घड़ी विधि (ii) सूर्य विधि (iii) पेड़ के पत्तों द्वारा

24. Optional Questions – ( 4 )

(i) कंपास में कितने डिग्री तक पढ़ा जा सकता है ?

उत्तर :- 360° तक

(ii) PO का अर्थ है ?

उत्तर :- Post Office

(iii) LG का अर्थ है ?

उत्तर :- Landing Ground

(iv) मानचित्र पर रोड को दर्शाने के लिए किस रंग का प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर :- लाल रंग का

25. मैप क्या है ? सेवा रक्षक ( सर्विस प्रोटेक्टर ) के क्या प्रयोग है ?  ( 5 )

उत्तर :- कागज , कपड़े या गत्ते का बना वह चित्र जिस पर पृथ्वी के किसी निश्चित भूभाग को निश्चित सांकेतिक चिन्हों द्वारा किसी निश्चित स्केल पर प्रदर्शित करता है या दर्शाया गया हो मानचित्र कहलाता है ।

सेवा रक्षक के प्रयोग –

(i) Own Position निकालने में

(ii) GR निकालने में

(iii) मैप पर दूरी निकालने में

(iv) स्केल का काम

26. मानचित्र पर विभिन्न रंगों का प्रयोग :-

(i) हरा रंग – वनस्पति के लिए

(ii) काला/लाल रंग – मनुष्य द्वारा निर्मित वस्तुओं के लिए

(iii) नीला रंग – जलीय आकृतियों के लिए

(iv) भूरा रंग – धरातलीय आकृतियों के लिए

(v) पीला रंग – कृषि वाली भूमि के लिए

27. कंटूर क्या है ? वर्णन लिखो :- ( 2 )

उत्तर :- मानचित्र पर समोच्च रेखा, जो भूमि की सतह पर एक काल्पनिक रेखा को निरूपित करने वाली रेखा है, जिनमें से सभी बिंदु एक डेटम प्लेन से समान ऊंचाई पर होते हैं आमतौर पर इसका मतलब समुद्र तल से होता है ।

28. निम्नलिखित का पूरा नाम लिखें :- ( 3 )

(i) कम्पास :- Liquid Prismatic Compass Mark-lll A

(ii) सर्विस प्रोटेक्टर :- Service Protector Mark-lll A

(iii) GPS :- Global Positioning System

29. सर्विस प्रोटेक्टर की लंबाई और चौड़ाई बताएं ? ( 2 )

उत्तर :- लंबाई = 6″  चौड़ाई = 2″

30. GR निकालते समय कौन से लाइन का नंबर पहले लिया जाता है ?  उत्तर :- Easting Line का

Share with your friends:

6 thoughts on “NCC Map Reading 1 Questions Answers in Hindi Pdf”

  1. सर कंपस का ऐरो तो मैग्नेटिक उत्तर को दिखाता हैं

    Reply

Leave a Comment