Map Reading – 20 Marks
(i) मैप सेट Through Compass
(ii) GPS & Compass दिखाया जाएगा और नाम बताना है
(iv) Map पर 4 Fig. और 6 Fig. का GR निकालना
(v) Back Bearing और Forword Bearing निकालना
(vi) Parts Name of Compass
(vii) किसी Object का डिग्री निकालना
(viii) Own Position निकालना
(ix) हाथ से डिग्री पढ़ना
Question Answer Related to Map Reading
1. मैप किसे कहते हैं ?
उत्तर :- कागज, कपड़े या गत्ते का बना वह चित्र, जिस पर पृथ्वी के किसी निश्चित भूभाग को निश्चित सांकेतिक चिन्हों द्वारा किसी निश्चित स्केल पर प्रदर्शित करता है या दर्शाया गया हो मानचित्र कहलाता है ।
2. मानचित्र कितने प्रकार का और कौन–कौन होता है ?
उत्तर :- 7 प्रकार का –
(i) भू-आकृति मानचित्र
(ii) भौगोलिक मानचित्र
(iii) राजनैतिक मानचित्र
(iv) ऐतिहासिक मानचित्र
(v) सांख्यिकी मानचित्र
(vi) आर्थिक मानचित्र
(vii) सैनिक मानचित्र
3. सर्विस प्रोटेक्टर की लंबाई और चौड़ाई बताएं ?
उत्तर :- 6 इंच लंबाई और 2 इंच चौड़ाई
4. GR निकालते समय कौन–से लाइन का नंबर पहले लिया जाता है ?
उत्तर :- Easting Line का
5. हाथ से हम कितने डिग्री तक माप सकते हैं ?
उत्तर :- 19 डिग्री तक
6. रात के समय मार्चिंग करने के लिए किस चार्ट का इस्तेमाल करते हैं ?
उत्तर :- नाइट मार्च चार्ट का
7. डेड ग्राउंड किसे कहते हैं ?
उत्तर :- टारगेट और देखने वाले के बीच की दबी हुई जमीन को
8. कंपास का पूरा नाम लिखो :-
उत्तर :- Liquid Prismatic Compass MK-III A
9. सर्विस प्रोटेक्टर का पूरा नाम लिखो :-
उत्तर :- Service Protector A Mark-lll
10. उत्तर कितने प्रकार का होता है नाम बताओ ?
उत्तर :- 3 प्रकार का – TN, MN & GN
(i) वास्तविक उत्तर – True North
(ii) चुंबकीय उत्तर – Magnatic North
(iii) मानचित्र का उत्तर – Grid North
11. उत्तर दिशा ज्ञात करने की विधि बताएं ?
उत्तर :-
(i) तारों द्वारा
(ii) कंपास द्वारा
(iii) मंदिर द्वारा
(iv) मस्जिद द्वारा
(v) कब्र विधि
(vi) सूर्य विधि
(vii) पेड़ विधि
12. Easting Line किसे कहते हैं ?
उत्तर :- मानचित्र पर खड़ी रेखाएं ( Vertical Line ) जिसकी क्रम संख्या बाएं से दाहिने हो
13. Northing Line किसे कहते हैं ?
उत्तर :- मानचित्र पर पड़ी रेखाएं ( Horizontal Line ) जिसकी क्रम संख्या नीचे से ऊपर हो
14. GPS का पूरा नाम लिखो ?
उत्तर :- Global Positioning System
15. मानचित्र से आप क्या जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ?
उत्तर:-
(i) अपनी पोजीशन मालूम करना
(ii) दुश्मन का पोजीशन और दूरी मालूम करना
(iii) बिना किसी ऑब्जेक्ट पर गए उसके भौगोलिक स्थिति का पता लगाना
(iv) किसी भी इलाके की जानकारी हासिल करना
(v) किसी भी स्थान का आगे और पीछे की डिग्री मालूम करना
(vi) भूमि के विभिन्न स्वरुप को ज्ञात कर सकते हैं
(vii) March करने के लिए उचित रास्ते का चुनाव
(viii) दो स्थानों की परस्पर दृष्टिगोचरता
(ix) विशेष रुप से युद्ध के समय गतिविधियों की योजना बना सकते हैं
16. मानचित्र पर कितना सेंटीमीटर 1 Km. Area को दिखाता है ?
उत्तर :- 2 सेंटीमीटर ( 2 cm = 1 km )
17. 4 Figure GR मानचित्र पर कितने एरिया को दिखता है ?
उत्तर :- 1 Km
18. 6 Figure GR मानचित्र पर कितने एरिया को दिखता है ?
उत्तर :- 100 meter
19. बंद मुट्ठी कितना डिग्री होता है ?
उत्तर :- 8 डिग्री
20. 1 उंगली कितने डिग्री के बराबर होता है ?
उत्तर :- 1 डिग्री
21. मानचित्र में पानी का स्थान ……….. रंग का दिखता है ?
उत्तर :- Blue
22. ढलान ( Gradients ) मुख्यत: ……….. प्रकार की होती है ?
उत्तर :- 2 प्रकार की
(i) अवतल ढलान ( Concave Slope )
(ii) उत्तल ढलान ( Convex Slope )
23. उत्तर के आधार पर वियरिंग ……….. प्रकार का होता है ?
उत्तर :- 3 प्रकार का
24. मैग्नेटिक बेयरिंग ………… से मापी जाती है ?
उत्तर :- Compass से
25. उपयोग किए गए मीटर के नक्शे का R.F ………….. है ?
उत्तर :- 1/50,000
26. रात में कंपास के बिना सही उत्तर ………….. के माध्यम से पाया जा सकता है ?
उत्तर :- पोल स्टार / ध्रुव तारा
27. मानचित्र पर खेती योग्य भूमि ………….. में दिखाई जाती है ?
उत्तर :- पीले रंग में
28. कंपास के किन्ही 10 हिस्से–पुर्जो के नाम लिखो ? ( 5 )
उत्तर :-
(i) टंग (ii) टंग नॉच
(iii) ग्लास विंडो (iv) ग्लास प्रोटेक्टर
(v) हेयर लाइन (vi) लूबर लाइन
(vii) Prizm (viii) Prizm Case
(ix) रिंग नॉच (x) थम्ब रिंग
(xi) डायल (xii) एरो हेड
(xiii) लीड (xiv) आई होल
(xv) डायरेक्शन मार्क
29. ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम क्या है ? (3)
उत्तर :- यह उपग्रहों और प्रापक यंत्रो की एक प्रणाली है जो लोगों और उपकरणों को पृथ्वी पर उनकी उपस्थिति की सटीक जानकारी उपलब्ध करवाती है, सामान्य GPS परिचालन प्रणाली में 24 उपग्रहों का प्रयोग होता है जो 12 घंटे में पृथ्वी की परिक्रमा पूरी करते हैं ।
30. पहाड़ी का सबसे ऊपर हिस्सा ………….. है ?
उत्तर :- चोटी / Peak
31. मानचित्र पर दूरी ………….. के माध्यम से मापा जाता है ?
उत्तर :- सर्विस प्रोट्रैक्टर
32. सही उत्तर और चुंबकीय उत्तर के बीच का ………….. अंतर है ?
उत्तर :- M.V ( मैग्नेटिक वेरिएशन )
33. कंपास का क्या उपयोग है ?
उत्तर :-
(i) डिग्री मापने में
(ii) रूट मार्च में
(iii) मैप सेट करने में
(iv) Own Position निकालने में
(v) दिशा ज्ञात करने में
(vi) यह चुंबकीय उत्तर को दिखाता है
34. सर्विस प्रोटेक्टर का क्या उपयोग है ?
उत्तर :-
(i) Own Position निकालने में
(ii) GR निकालने में
(iii) मैप पर दूरी निकालने में
(iv) स्केल का काम
35. मानचित्र की कमियां बताएं :-
उत्तर :-
(i) कोई भी मानचित्र Up to Date नहीं हो सकता
(ii) मानचित्र कागज पर पैमाना मानकर बनाया जाता है अतः जमीन की सभी अतिथियों को दर्शन असंभव नहीं है
36. कंपास के ऊपर ……….. से ……….. डिग्री मार्क होती है ?
उत्तर :- 0° से 360° तक
37. ध्रुव तारा ……….. को इंगित करता है ?
उत्तर :- उतर दिशा को
38. नेविगेशन पार्टी क्या है ?
उत्तर :- नेविगेशन पार्टी एक छोटी-सी टोली होती है, जीनमें मुख्य रूप से तीन व्यक्ति होते हैं । यह पार्टी बड़ी से बड़ी पार्टियों को रास्ता दिखाती हुई एक जगह से दूसरी जगह ले जाती है और वापस लाती है । यह लक्ष्य ( Objective ) पर पहुंचाने के लिए कई सीमा में होकर गुजरती है ।
39. नेविगेशन पार्टी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सामान लिखें ?
उत्तर :-
(i) सेट किए अलग-अलग Compass
(ii) चमकने वाली छड़ी
(iii) सफेद कपड़ा या चमकने वाला Plywood
(iv) अलग-अलग मार्चिंग चार्ट
(v) कंकड़-पत्थर या रस्सी
(vi) ब्लैक आउट की हुई टॉर्च
(vii) काला कंबल
(viii) गड्ढा नापने के लिए डंडा
40. मानचित्र पर विभिन्न रंगों का प्रयोग :-
(i) हरा रंग – वनस्पति के लिए
(ii) काला/लाल रंग – मनुष्य द्वारा निर्मित वस्तुओं के लिए
(iii) नीला रंग – जलीय आकृतियों के लिए
(iv) भूरा रंग – धरातलीय आकृतियों के लिए
(v) पीला रंग – कृषि वाली भूमि के लिए
41. कंटूर क्या है ?
उत्तर :- मानचित्र पर समोच्च रेखा, जो भूमि की सतह पर एक काल्पनिक रेखा को निरूपित करने वाली रेखा है, जिनमें से सभी बिंदु एक डेटम प्लेन से समान ऊंचाई पर होते हैं आमतौर पर इसका मतलब समुद्र तल से होता है ।
42. कार्डिनल बिंदु क्या होते हैं और उत्तर के कितने प्रकार होते हैं ?
उत्तर :- चार दिशाएं पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण प्रमुख दिशाएं कहलाती है, इन्हें ही कार्डिनल बिंदु कहते हैं ।
उत्तर तीन प्रकार का होते है –
(i) वास्तविक उत्तर
(ii) चुंबकीय उत्तर
(iii) ग्रिड उत्तर
43. नॉल :– पहाड़ियों की किसी श्रृंखला से अलग एक छोटी पहाड़ी जिसका आकार और ऊंचाई अपेक्षाकृत कम होते हैं, नॉल ( टीला ) लाती है ।
Or एक पृथक पहाड़ी को नॉल कहा जाता है ।
44. क्रेस्ट :– किसी पहाड़ अथवा पर्वतमाला की चोटी को उसका क्रेस्ट ( शिखर ) कहते हैं ।
45. ड्यून :– हवा के वेग से रेत और मिट्टी आदि के एक बड़े ढेर अथवा टीले का रूप लेने पर ड्यून का निर्माण होता है ।
46. ग्रिड किसे कहते हैं ?
उत्तर :- नक्शे पर लंबा और 36 चलने वाली गुलाबी लाल रेखाओं का जाल बिछा होता है । इनमें से कुछ रेखाएं उत्तर और दक्षिण में और कुछ पूर्व और पश्चिम दिशा में जाती हुई प्रतीत होती है । यह रेखाएं संपूर्ण मानचित्र पर छोटे-छोटे वर्गों का आकार बनाती है । इन रेखाओं को ग्रिड कहते हैं । इनकी मदद से किसी भी स्थान विशेष को मानचित्र पर सरलता से दर्शाया जा सकता है ।
47. सर्विस प्रोटैक्टर :- हाथी दांत, प्लास्टिक, लकड़ी या पट्टे आदि का बना हुआ आयताकार यंत्र होता है, जो कि नक्शे पर मुख्यत: दिक्मान खींचने व नापने में प्रयोग किया जाता है । यह इंच लंबा और 2 इंच चौड़ा होता है । सेना में इस समय आयताकर सर्विस प्रोटैक्टर Mark-lll A व Mark-4 A का अधिक प्रचलन है ।
48. रोमर :- रोमर प्लास्टिक/सेल्यूलाइट या दफ्ती का बना एक कार्ड होता है, जिसके समकोण वाले कोने की दोनों भुजाओं पर ग्रीड वर्ग की भुजा के बराबर लंबाई को 10 बराबर भागों में विभाजित करके चिन्ह लगा दिए जाते हैं । जिनकी संख्या समकोण वाले कोने से शुरू होती है, जहां तीर का सिरा अंकित होता है ।
49. प्रिजमेटिक कंपास :- यह एक गोल बीबियानो माय अंतर होता है जिसकी सुई हमेशा चुंबकीय उत्तर की ओर संकेत करती है, दो प्रकार का होता है सूखा व तरल सेना में मुख्यता तरल प्रिजमेटिक कंपास का प्रयोग होता है जिसका पूरा नाम होता है ।
Jay hind sir 🙏🇨🇮
Best question ❓
Thank you very much sir🙏
Thank you for this pdf
Sir PDF Bhej please Sir
Sir pdf bhej de
Army
Thank you sir
I am naincy yadav b.a I
Sir previous year question send m everyone bhai
good question and PDF
Pepper ko rappa rappa katege
Thanks sir ji🙏me UP se ho
Nice 🙂👍
NCC question b certificate ke sir
dijiye
GK question
Good question for exam
Nice sir
👍
👍👍
Very nice
Very nice 👍
Thankyou sir
🙏🙏🙏🙏
Sir pdf de dijiye practical ka pura plz sir
Bhai agar apke pass map reading ke practical ke ye pdf hei to mujhe 7489548322 par send kar do pls
Good 👍🏽
VV good
Sir questions to taki hai