NCC B and C Certificate Exam Questions Answers Model Paper – 16 in Hindi 2022-2023

All Questions  with Answers

‘B’ CERTIFICATE EXAMINATION : 2020-2021

Senior Division/Wing

Part-I,II,III Common Subjects ( Army, Air, Naval )

Part-I : Drill ( 10 Marks )

1. रिक्त स्थान भरिए :-        ( 6 Marks )

(a) एनसीसी कैडेटों के तेज चाल की दर 1 मिनट में ………… है ।

उत्तर :- 116 कदम

(b) खुली लाइन चल में ……….. इंच दूरी तय की जाती है ?

उत्तर :- 45 इंच

(c) सलामी शस्त्र से इज्जत ( Respect ) …………. रैंक से ऊपर वाले अधिकारी

      को दी जाती है ?

उत्तर :- मेजर

(d) तेज चाल में कदम की लंबाई …………. इंच है ?

  उत्तर :- 30 इंच

(e) सावधान स्थिति में पैर की उंगलियों के बीच का कोण ………… डिग्री है ?

उत्तर :- 30 डिग्री

(f) पीछे मुड़ में ………… डिग्री मुड़ना होता है ? 

 उत्तर :- 180 डिग्री

2. ड्रिल का मकसद ( उद्देश्य ) क्या है ?    ( 2 Marks )

 उत्तर :- (i) टर्न आउट और बियरिंग ठिक करना 

          (ii) टीम भावना का विकास करना 

         (iii) नेतृत्व की भावना जागृत करना 

         (iv) अनुशासन की भावना का विकास करना

          (v) कैडेट्स में देशप्रेम की भावना और मिलजुल कर कार्य करने की

                क्षमता का विकास करना 

         (vi) आत्मविश्वास पैदा करना  

        (vii) आदेशों का पालन करना

3. ड्रिल के वसूल ( सिद्धांत ) क्या है ?    ( 2 Marks )

 उत्तर :-   i. फुर्ती     

            ii. स्थिरता  

           iii. मिलजुल कर काम करना    

Part-II : Weapon Training ( 35 Marks )

4. रिक्त स्थान भरिए :-     ( 5 Marks )

(a) .22 Rifle Mark-IV ………… की बनी है ?

 उत्तर :- यूगोस्लाविया

(b) .22 राइफल डीलक्स का वजन …………. होता है ?

 उत्तर :- 6 पौंड 2 आउंस

(c) .22 राइफल का कारगर रेंज ……….. होता है ?

 उत्तर :- 25 गज

(d) राइफल को लोडेड कहा जाता है , जब कोई ………… चेंबर में होता है ?

 उत्तर :- Round

(e) 7.62 mm SLR की मैगजीन क्षमता ………… Rounds है ?

उत्तर :- 20

5. फुल फॉर्म लिखें :-     ( 5 Marks )

(a) LMG –  Light Machine Gun

(b) SLR –  Self Loading Rifle

(c) WT –  Weapon Training

(d) MPI –  Mean Point Of Impact

(e) POA –  Point Of Aim

6. फायरिंग के बुनियादी वसूल लिखो :-  ( 3 Marks )

उत्तर :- (i) लक्ष्य की स्थिति           (ii) श्वास नियंत्रण 

          (iii) गोली चलाना              (iv) अनुगमन 

7. .22 राइफल के पांच हीस्सों के नाम लिखे ?  ( 3 Marks )

उत्तर :-   (i) बैरल         (ii) Bolt               (iii) कैश कलेक्टर    

            (iv) ट्रिगर        (v) ट्रिगर गार्ड       (vi) Cocking Handle

           (vii) बट        (viii) बट प्लेट

8. .22 राइफल से ही एनसीसी कैडेट्स को फायरिंग क्यों कराया जाता है ? ( 3 Marks )

उत्तर :- क्योंकि राइफल एक हल्का और साधारण हथियार है । आमतौर पर

      इस हथियार का इस्तेमाल एनसीसी कैडेट को फायरिंग में होने वाली

           घबराहट को दूर करने के लिए इस्तेमाल करते हैं । इसलिए जरूरी है

      कि इस हथियार का इस्तेमाल करने से पहले इसके बारे में पूरी

      जानकारी होनी चाहिए ताकि कैडेट्स इसका सही इस्तेमाल कर सकें ।

9. .22 राइफल को कितने हिस्सों में खोला जाता है ?   ( 3 Marks )

 उत्तर :-   (i) बॉयनेट     

              (ii) स्लिंग     

             (iii) बोल्ट     

             (iv) केस कलेक्टर

10. निशानेबाजी के सिद्धांत लिखिए :-   ( 5 Marks )

 उत्तर:-  (i) मजबूत पकड़    

            (ii) दुरुस्त शिस्त    

           (iii) दुरुस्त ट्रिगर ऑपरेशन 

11. Loading a Rifle और Charging the Magazine के बीच क्या अंतर है ?

                                                                                                   ( 3 Marks )

उत्तर :- एक राइफल लोडेड तब समझा जाता है, जब उसके चेंबर में     

      कोई राउंड होता है और मैगजीन चार्ज तब समझा जाता है, जब

      सभी राउंड मैगजीन में होते हैं ।

12. राइफल की सफाई के लिए कौन से स्टोर आवश्यक है ?           ( 5 Marks )

उत्तर :-   (i) चिंदी                      (ii) पुल्थ्रू                     (iii) तेल 

             (iv) गर्म पानी                (v) दरी                      (vi) सूती कपड़ा 

            (vii) रॉड                    (viii) बॉडी ब्रश

Paper-III Miscellaneous ( 200 Marks )

The NCC ( 5 Marks )

13. एनसीसी का उद्देश्य से लिखो ?                                                ( 2 Marks )

 उत्तर :-   

(i) चरित्र

(ii) कामरेडशिप

(iii) अनुशासन

(iv) धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण

(v) साहस की भावना

(vi) निस्वार्थ सेवा के आदर्श

14. रिक्त स्थान भरें :-                                                                   ( 3 Marks )

(a) अहमदाबाद एनसीसी के महानिदेशक …………. हैं ?

उत्तर :-

(b) एनसीसी दिवस …………. को मनाया जाता है ?

 उत्तर :- नवंबर का चौथा रविवार

(c) एनसीसी का मोटो ………….. और …………. है ?

उत्तर :- एकता और अनुशासन

National Integration & Awareness ( 30 Marks )

15. राष्ट्रीय गान पर संक्षिप्त वर्णन लिखो ?                                       ( 5 Marks )

उत्तर :- राष्ट्रीय गान एक पवित्र देश भक्ति गान है, जिसे अधिकारिक तौर पर देश

            द्वारा राष्ट्रीय पहचान की अभिव्यक्ति के रूप में माना जाता है, भारत का

            राष्ट्रीय गान जन-गण-मन नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा

            लिखा गया था, भारत का यह प्यारा गाना उन भावनाओं को प्रतिबिंबित

            करता है जो एक स्वर में गूंजती है

16. जलियांवाला बाग हत्याकांड कब और कहां हुआ था ?            ( 2.5 Marks )

उत्तर :- 13 अप्रैल 1919, अमृतसर   ( पंजाब )

17. राष्ट्रीय एकता मौलिक अधिकार क्या है ?                               ( 2.5 Marks )

उत्तर :-

(i) समानता का अधिकार

(ii) स्वतंत्रता का अधिकार

(iii) शिक्षा का अधिकार

18. राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की भूमिका क्या है ?                            ( 5 Marks )

उत्तर :-

 (i) प्रौढ़ शिक्षा में योगदान

 (ii) समाज सेवा गतिविधियाँ

(iii) आपदा प्रबंधन और घटना के समय राहत

 (iv) राष्ट्रभाषा को बढ़ावा देना

 (v) सभी मनुष्यों के साथ समान व्यवहार करना

 (vi) सभी धार्मिक संस्थाओं का सम्मान करना

 (vi) जलवायु संतुलन सुनिश्चित करने के लिए वृक्षारोपण अभियान

 (vii) रक्तदान शिविरों का उद्देश्य तत्काल आवश्यकता वाले लोगों की सहायता

         के लिए रक्त एकत्र करना है

 (viii) दहेज के खिलाफ विभिन्न रैलियों के रूप में प्रचार करना

 (ix) कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ प्रतिज्ञा

19. किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए राष्ट्रीय एकता क्यों महत्वपूर्ण है ?     ( 5 M )

उत्तर :-

(i) राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखना

(ii) शांति और सद्भाव बनाए रखना

(iii) राष्ट्र की वृद्धि और विकास

(iv) गरीबी और निरक्षरता का उन्मूलन

(v) आंतरिक सुरक्षा और कानून और व्यवस्था

(vi) संस्कृति और धार्मिक विकास

(vii) आर्थिक और औद्योगिक विकास

(viii) विदेशी निवेश आकर्षित करना और आयात और निर्यात में वृद्धि करना

(ix) एक राष्ट्र के रूप में गरिमा और स्वाभिमान

(x) विदेशी संबंध और दुनिया के देशों के बीच बेहतर स्थिति

20. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें :-                                                   ( 10 Marks )

(a) भारत का राष्ट्रीय पशु ……….. है ?

उत्तर :- बाघ

(b) नागालैंड की राजधानी ……….. है ?

उत्तर :- कोहिमा

(c) भारत के स्वास्थ्य मंत्री का नाम ……….. है ?

 उत्तर :- मनसुख मंडाविया   ( In 2022 )

(d) हमारे राष्ट्रीय ध्वज में ……….. तीलिया है ?

उत्तर :- 24

(e) भारत के गृह मंत्री का नाम ………… है ?

उत्तर :- अमित शाह    ( In 2022 )

(f) आपके राज्य के राज्यपाल का नाम …………… है।

 उत्तर :- ( स्वयं लिखें )

(g) रविंद्र नाथ टैगोर को …………. पुरस्कार मिला था ?

 उत्तर :- नोबेल पुरस्कार

(h) भारत के पहले राष्ट्रपति ………… थे ?

उत्तर :- डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद

(i) स्वतंत्रता का पहला युद्ध ( सिपाही विद्रोह ) ………….. के वर्ष में हुआ ?

 उत्तर :- 1857

(j) राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् ……….. द्वारा लिखा गया था ?

उत्तर :- बंकिम चंद्र चटर्जी

Personality Development & Leadership ( 65 Marks )

21. सही या गलत लिखें :-                                                           ( 10 Marks )

(a) एक अच्छा नेता पहल करने वाला होना चाहिए –  ( सत्य )

(b) अभ्यास से मजबूत नेतृत्व के गुणों का निर्माण किया जा सकता है –  ( सत्य )

(c) एक अच्छे नेता को अपनी टीम के बारे में प्रवाह नहीं करनी चाहिए –  ( असत्य )

(d) अच्छा नेता अपने सहयोगी की गलतियों पर ध्यान नहीं देता है –  ( असत्य )

(e) पसीने से तर हथेलियां तनाव का एक लक्षण है –  ( सत्य )

(f) एक अच्छा नेता अपनी टीम के प्रत्येक जवान के साथ एक जैसा बर्ताव नहीं

     करता है –  ( असत्य )

(g) साक्षात्कार के लिए आरामदायक कपड़े पहनना चाहिए –  ( सत्य )

(h) सीधे आंख से संपर्क बनाने वाले का मतलब वह व्यक्ति सही बोल रहा है – ( सत्य )

(i) समय से वेलफेयर न मिलना तनाव का एक कारण है –  ( सत्य )

(j) बिना स्वार्थ किसी की मदद करना बुरी आदत है –  ( असत्य )

22. खाली स्थान भरो :-                                                               ( 10 Marks )

(a) छवि एक मनुष्य की ………… को दर्शाती है ?

उत्तर :- शारीरिक / Physically

(b) चौकशी व्यक्ति ………… को जाहिर करती है ?

उत्तर :- मानसिक रूप

(c) मतभेद ………… प्रकार के होते हैं ?

उत्तर :- 3

(d) दो से अधिक दलों से जुड़े संघर्ष ………… संघर्ष कहा जाता है ?

उत्तर :- इंटरनेसीन

(e) साक्षात्कार के लिए हमेशा कम से कम ……… से …….. मिनट पहले आना चाहिए ?

उत्तर :- 10 से 15

(f) टेलीविजन से ………… की बर्बादी होती है ?

उत्तर :- समय

(g) डेमोक्रेटिक शैली …………. का एक प्रकार है ?

उत्तर :- नेतृत्व

(h) नेता ………… प्रकार के होते हैं ?

 उत्तर :- 3

(i) नेता में …………. की भावना होनी चाहिए ?

उत्तर :- टीम की

(j) वफादारी ………… का जरूरी भाग है ?

उत्तर :- निश्चित जीत

23. एक अच्छे नेता के गुण लिखो ?                                                ( 5 Marks )

उत्तर :-   (i) साहस            (ii) धीरज              (iii) निर्भरता

            (iv) न्याय               (v) ज्ञान                (vi) ईमानदारी

           (vii) सत्यनिष्ठा      (viii) निष्ठा               (ix) सेंस ऑफ ह्यूमर

             (x) पहल              (xi) उत्साह            (xi) सतर्कता

24. संचार की पांच बाधाएं लिखो ?                                                 ( 5 Marks )

उत्तर :-

(i) भाषाई बाधाएं

(ii) मनोवैज्ञानिक बाधाएं

(iii) पर्यावरण बाधाएं

(iv) प्रेषक और रिसीवर संबंधित बाधा

(v) सामग्री संबंधी बाधा

25. टीम वर्क का महत्व क्या है ?                                                    ( 5 Marks )

उत्तर :- टीम वर्क का महत्व इस प्रकार है :-

 (i) सामान्य कार्य करने के लिए कम जनशक्ति

 (ii) लोगों को विभिन्न कौशल प्रदान करता है

 (iii) काम पूरा करने के लिए आवश्यक समय को कम करता है

 (iv) किसी समस्या के अधिक समाधान

महत्व :- अगर आप अकेले कितना भी काम कर ले मगर उतनी सफलता आपको

              उस काम में नहीं मिलेगी जितना आप अपनी टीम के साथ काम कर के कर

              सकते हैं। अकेले आप ज्यादा दूर नहीं जा सकते है। अकेले आप कुछ दूर

              तक तो दौड़ सकते हो मगर ज्यादा दूर जाने के लिए टीम की जरूरत होती

              है

26. व्यक्तित्व विकास का महत्व क्या है ?                                        ( 5 Marks )

उत्तर :-

   (i) पर्सनालिटी डेवलपमेंट, आपमें आत्मविश्वास Self Confidence बढ़ाता है।

  (ii) इससे आपको भीड़ में एक अलग ही पहचान मिलती है।

 (iii) व्यक्तित्व विकास, आपको एक मज़बूत Personal Relationship बनाने

        में सहयोग करता है।

  (iv) पर्सनालिटी डेवलपमेंट आपके करियर ग्रोथ ( Career Growth ) में

         सफल बनाता है।

  (v) यह आपके स्वभाव में विनम्रता लाता है।

 (vi) इससे आपके बोलने की कला यानि Speaking Skills में एक नया निखार

        आता है।

(vii) इसके द्वारा आप अपने बॉडी लैंग्वेज ( Body Language ) में अपेक्षित

        सुधार ला सकते है।

(viii) यह आपमें साकारात्मक सोच Positive Attitude का विकास करता है।

27. अनुशासन क्या है ? इसके प्रकार लिखो ?                                 ( 5 Marks )

उत्तर :- अनुशासन का अर्थ है, किसी नियम के अधीन रहना या नियमों

      के शासन में रहना । जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुशासन आवश्यक है

परिवार और कार्य सहित मानवीय क्रियाओं को व्यवस्थित करने में अनुशासन

एक महत्वपूर्ण विचार है।  यह शिष्य शब्द से संबंधित है। 

अनुशासन दो प्रकार का होता है :-  (i) आत्म-अनुशासन   (ii) बल द्वारा अनुशासन

28. 10 नेतृत्व लक्षण लिखें ? स्पष्ट करें ( कोई भी दो )                       ( 5 Marks )

उत्तर :-  (i) सतर्कता           (ii) सहन             (iii) साहस

           (iv) धीरज               (v) निष्ठा              (vi) निस्वार्थता

          (vii) ज्ञान              (viii) चातुर्य             (ix) पहल

            (x) न्याय               (xi) निर्णायकता    (xii) हास्यवृत्ति

29. प्रेरणा क्या है ?                                                                       ( 5 Marks )

उत्तर :- प्रेरणा व्यवहार की व्याख्या करने के लिए इस्तेमाल एक सैद्धांतिक

            निर्माण है। यह लोगों कि कार्वाई, इच्छाओं और ज़रूरतों के लिए कारणों

            का प्रतिनिधित्व करता है। प्रेरणा भी व्यवहार करने की दिशा के रूप मे

            परिभाषित किया जा सकता है।

30. तनाव प्रबंधन तकनीक क्या है ?                                               ( 5 Marks )

उत्तर :-

    (i) लंबी सांसे लें                                      (ii) किसी से वार्तालाप करें               

  (iii) थोड़ा विराम लें                                  (iv) मन को शांत करें     

   (v) कुछ देर शारीरिक आराम करें            (vi) शरीर को थोड़ी हरकत दें 

 (vii) अपने शरीर की देखभाल करें           (viii) सही समय प्रबंधन करें            

  (ix) कम बोले व अधिक सुने 

31. नैतिक मूल्य क्या है ? चार कार्डिनल गुण या मानवीय मूल्यों को लिखें ?

                                                                                                   ( 5 Marks )

उत्तर :-

सच्चाई, ईमानदारी, प्रेम, दयालुता, मैत्री आदि को नैतिक मूल्य कहा जाता है।

कार्डिनल गुण – विवेक, न्याय, शक्ति और संयम हैं।

Disaster Management ( 15 Marks )

32. भूकंप के दौरान क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए ?             ( 5 Marks )

उत्तर :-

(i) जब तक भूकंप के झटके आ रहे हों घर के अंदर ही रहें

(ii) भूकंप के झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें।

(iii) भूकंप के समय अगर आप घर के बाहर हैं तो ऊंची इमारतों, बिजली के

        खंभों आदि से दूर रहें।

(iv) भूकंप के समय अगर आप किसी चलती गाड़ी में हैं तो जितनी जल्दी हो

       सके गाड़ी रोक लें और गाड़ी में बैठे रहें।

(v) भूकंप के समय अगर आप घर के अंदर हैं तो फर्श पर बैठ जाएं।

(vi) किसी मजबूत टेबल या किसी फर्नीचर के नीचे छुप जाएं। अगर आसपास

       टेबल नहीं है तो हाथ से चेहरे और सिर को ढक लें। 

(vii) घर के किसी कोने में चले जाएं। 

33. एनसीसी कैडेट राष्ट्रीय आपदाओं के दौरान स्थानीय अधिकारियों की मदद

      करता है ? भूकंप,बाढ़ आदि के समय ?                                    ( 5 Marks )

उत्तर :-

 (i) एक टेलीफोन एक्सचेंज में ऑपरेटरों के रूप में

(ii) अस्पतालों में नर्सों के रूप में या डॉक्टरों, नर्सों, मरीजों और अस्पताल

      तकनीशियनों के बीच लिंक के रूप में। 

     वे अस्पताल के अनुशासन और सुरक्षा को बनाए रखने में भी मदद कर

      सकते हैं।

 (iii) प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों की स्थापना और संचालन में सहायता करना।

 (iv) अपने कर्तव्यों को पूरा करने में नागरिक सुरक्षा वार्डन की सहायता करना।

 (v) लोगों को स्वयं सहायता समूह बनाने के लिए प्रेरित करके पड़ोस के

       अभियान चलाना।

 (vi) लोगों के मनोबल को बहाल करने के लिए गपशप और अफवाहों का

        प्रतिकार करें।

(vii) फंसे हुए लोगों की तलाश करना और उन्हें बचाना

(viii) नष्ट हुए ढांचे और संपत्ति को बचाना 

(ix) राहत सामग्री का वितरण

34. आपदा क्या है ? उदाहरण के साथ दो प्रकार की आपदा लिखिए ?         ( 5 )

उत्तर :- आपदा एक मानव जनित अथवा प्राकृतिक घटना है जिसका परिणाम

            व्यापक मानव छती है । इसके साथ ही एक सुनिश्चित क्षेत्र में आजीविका

            तथा संपत्ति की हानि होती है ।

प्राकृतिक आपदा :- बाढ़, भूकंप, सुनामी, हिमस्खलन, भूस्खलन, ज्वालामुखी विस्फोट,

                              बवंडर 

मानव निर्मित आपदा :-  दुर्घटनाएं, आग, जंगल की आग, आतंकवादी गतिविधियां

Social Awareness & Community Development ( 30 Marks )

35. समाज सेवा का उद्देश्य क्या है ?                                               ( 5 Marks )

उत्तर :- समाजसेवा का उद्देश्य व्यक्तियों, समूहों और समुदायों का अधिकतम

            भलाई करना होता है। … अत: सामाजिक कार्यकर्ता व्यक्ति की

            अभिवृत्तियों एवं समूह तथा समुदाय के सदस्यों की अंत:क्रियाओं,

            व्यवहारों तथा उनके लक्ष्यों के निर्धारण को इस प्रकार निदेशित करता

            है कि उनके हित के साथ उनके बृहद् समाज का भी भलाई करना हो।

36. सामाजिक सेवा के गतिविधियों के प्रकार लिखो ?                     ( 5 Marks ) 

उत्तर :-   (i) रक्तदान       (ii) वृक्षारोपण        (iii) स्वच्छता अभियान

            (iv) प्रौढ़ शिक्षा    (v) जागरूकता रैली

                ( कुरीतियों के खिलाफ, नशा मुक्ति, बाल विवाह, दहेज प्रथा इत्यादि )

37. परिवार नियोजन को प्रभावित करने वाले कोई भी दो कारण लिखो ?     ( 5 )

उत्तर :-  (i) बाल-विवाह   

            (ii) अधिक बच्चे पैदा करने वालों के खिलाफ कड़े कानून ना बनाना

38. बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ पर संक्षिप्त नोट लिखें ?                    ( 5 Marks )

उत्तर :- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के अस्तित्व को

          सुरक्षा प्रदान करना है और बेटियों के जन्म दर में बढ़ोतरी करना है । कन्या

          भ्रूण हत्या को रोकना है इसलिए हर चिकित्सालय में बाहर कन्या भ्रूण हत्या

          कानूनन अपराध है यह वाक्य देखने को मिलता है । लड़कियों के प्रति

          शोषण का खत्मा करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है ।

39. स्वच्छ भारत अभियान पर संक्षिप्त रूप से लिखिए ?                  ( 5 Marks )

उत्तर :- 2 अक्टूबर 2014 को शुरु हुए इस अभियान का लक्ष्य गांधी जी के

        150वी जयंती 2019 तक भारत को स्वच्छ भारत करना था। खुले में

        शौच की प्रवृति से भारत को मुक्ति दिलाना ही इसका प्रथम ध्येय है । इसके

        तहत सरकार ने गांव-गांव में शौचालयों का निर्माण कराया। साथ ही लोगों

        से अपील भी की कि वो इन शौचालयो का प्रयोग करें ।

40. कन्या भ्रूण हत्या पर संक्षिप्त टिप्पणी ?                                      ( 5 Marks )

उत्तर :-  कन्या भ्रूण हत्या के कारण –

कन्या भ्रूण हत्या शताब्दियों से चला आ रहा है खासतौर से उन परिवारों में जो

केवल लड़का ही चाहते हैं । इसके पीछे विभिन्न धार्मिक सामाजिक आर्थिक और

भावनात्मक कारण भी है । अब समय बहुत बदल चुका है हालांकि विभिन्न कारण और मान्यताएं कुछ परिवार में आज भी जारी है ।

कन्या भ्रूण हत्या के कुछ मुख्य कारण हैं –

  • आमतौर पर माता पिता लड़की शिशु को टालते हैं क्योंकि उन्हें लड़की की शादी में दहेज़ के रुप में एक बड़ी कीमत चुकानी होती है ।
  • ऐसी मान्यता है कि लड़कियां हमेशा उपभोक्ता होती हैं और लड़के उत्पादक होते हैं । अभिवावक समझते हैं कि लड़का उनके लिये जीवन भर कमायेगा और उनका ध्यान देगा जबकि लड़की की शादी होगी और चली जायेगी ।
  • ऐसा मिथक है कि भविष्य में पुत्र ही परिवार का नाम आगे बढ़ायेगा जबकि लड़किया पति के घर के नाम को आगे बढ़ाती हैं ।
  • अभिवावक और दादा दादी समझते हैं कि पुत्र होने में ही सम्मान है जबकि लड़की होना शर्म की बात है ।
  • परिवार की नयी बहु पर लड़के को जन्म देने का दबाव रहता और इसी वजह से लिंग परीक्षण के लिये उन्हें दबाव बनाया जाता है और लड़की होने पर जबरन गर्भपात कराया जाता है ।
  • लड़की को बोझ समझने की एक मुख्य वजह लोगों की अशिक्षा असुरक्षा और गरीबी है ।
  • विज्ञान में तकनीकी उन्नति और सार्थकता ने अभिवावकों के लिये इसको आसान बना दिया है ।

Health and Hygiene ( 25 Marks )

41. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें :-                                                     ( 5 Marks )

(a) दूषित पानी पीने से ………… बीमारियां होती है ?

उत्तर :- पीलिया 

(b) मनुष्य के शरीर में ………… हड्डियां होती है ?

उत्तर :- 206 

(c) मनुष्य के शरीर का सामान्य तापमान …………. होता है ?

उत्तर :- 98.4 F 

(d) एक स्वस्थ शरीर को नींद की आवश्यकता …………. घंटे होती है ?

उत्तर :- 6 से 8 घंटा 

(e) …………. रोग कुत्ते के काटने से होता है ?

उत्तर :- रेबीज 

42. व्यक्तिगत स्वच्छता का मुख्य घटक क्या है ?                             ( 5 Marks )

उत्तर :- व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्‍वास्‍थ्‍य के लिए शुद्व जल शुद्व वायु, संतुलित आहार के साथ-साथ शारीरिक स्वच्छता पर नियमित रूप से ध्‍यान देना अति आवश्‍यक है । शरीर की बाहरी स्वच्छता में त्‍वचा, बाल, नाखुन, मुंह, मसूढे, दांत, जीभ, ऑंख, कान, नाक आदि की नियमित सफाई पर विशेष ध्‍यान देना जरूरी है ।

43. प्राथमिक चिकित्सा क्या है ? प्राथमिक चिकित्सा किट में कौन-से उपकरण

      या आइटम मौजूद है ?                                                            ( 5 Marks )

उत्तर :-किसी भी आक्समिक घटना या रोग से पीड़ित होने वाले व्यक्ति की डॉक्टर के

          पहुंचने या अस्पताल ले जाने से पहले तक दी गई चिकित्सा को प्राथमिक उपचार

          कहते हैं  

आपका प्राथमिक चिकित्सा किट साफसुथरा और वाटर प्रूफ होना चाहिए

(a) खून रोकने या घाव साफ करने के लिए रुई अथवा साफ कपड़ा 

(b) चोट पर लगाने के लिए एंटीबायोटिक क्रीम 

(c) पट्टी, एडहेसिव बैंडेज और स्टिकिंग प्लास्टर 

(d) बैंडेज को बांधने के लिए सेफ्टी पिंस

(e) दर्द की दवाएं

44. शिविर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए क्या व्यवस्था आवश्यक है ?       ( 5 )

उत्तर :- 

(i) कैंप में गंदगी को ना फैलाया जाए 

(ii) जो पीने का पानी हो उसे अच्छी तरह से छाना जाए 

(iii) उसके आसपास जलजमाव ना होने दें 

(iv) जो कचरा होता है उसे कूड़ेदान में डालें और गंदगी ना फैलाएं 

 (v) शौच की उचित व्यवस्था करें 

 (vi) खाना बनाने वाले जगह के आसपास जलजमाव नहीं होने दे 

 (vii) Leaving Area कि रोजाना अच्छी तरह से सफाई

(viii) बचे हुए भोजन को उचित स्थान पर फेंकें

(ix) कैंप संबंधित नियमों का पालन करें

(x) किसी अन्य कैरेट को भी गंदगी ना फैलाना दे

45. योग की विशेषताओं को लिखिए ?                                           ( 5 Marks )

उत्तर :- योग के आठ अंग होते हैं – यम ( संकल्प लेना ), नियम ( आचरण या आत्म-अनुशासन ), आसन, प्राणायाम ( श्वासों पर नियन्त्रण ), प्रत्याहार ( इन्द्रियों पर नियन्त्रण ), धारणा ( एकाग्रता ), ध्यान या मेडिटेशन और समाधि ( परम आनन्द की अनुभूति या मोक्ष प्राप्ति ) । हठयोग राजयोग की ही पूर्ववर्ती साधना है । हठयोग की साधना से ही राजयोग की साधना सम्भव है ।

Adventure Training ( 15 Marks )

46. साहसिक प्रशिक्षण के लाभ लिखो ?                                         ( 5 Marks )

उत्तर – एडवेंचर ट्रेनिंग के उद्देश्य हैं :- 

      (i) रिस्क लेना               (ii) चैलेंज               (iii) लक्ष्य उपलब्धि 

    (iv) कैडेट्स में साहस तथा सहवर्ग  की भावना का विकास करना 

     (v) नेतृत्व के गुणों का विकास करना 

    (vi) साहसिक प्रशिक्षण के प्रति आत्मविश्वास पैदा करना 

   (vii) कैडेट में टीम भावना का विकास करना

  (viii)  कैडेट्स में लक्ष्य प्राप्त करने हेतु जोखिम उठाने का विकास करना

    (ix) Cadets में अनुशासन की भावना का विकास करना  

47. एनसीसी में किए गए किसी भी पांच साहसिक गतिविधियों का उल्लेख करें ?  

                                                                                                   ( 5 Marks )

उत्तर –  :-   (i) माउंटेनियरिंग          (ii) रॉक क्लाइंबिंग

                (iii) पारा जंपिंग              (iv) पैरासेलिंग

                 (v) स्लीदरिंग                 (vi) ट्रैकिंग

               (vii) वाटर राफ्टिंग       (viii) साइकिल / मोटरसाइकिल एक्सपीडिशन

48. ट्रैकिंग क्या है ? ट्रेकिंग के उद्देश्य क्या है ?                                ( 5 Marks )

उत्तर :- ट्रैकिंग एक लंबी साहसिक यात्रा है, जो पैदल उन क्षेत्रों में की जाती है,

             जहां परिवहन के सामान्य साधन आमतौर पर उपलब्ध नहीं होते हैं ।

             यह कई दिनों तक चलता है । आमतौर पर अज्ञात रास्तों पर चुनौती

             पूर्ण वातावरण में जो पहाड़ी क्षेत्र होते हैं । हिमालय मार्ग बड़ी संख्या में

             ट्रैकर्स को आकर्षित करने के लिए प्रसिद्ध है ।

Environment Awareness & Conservation ( 10 Marks )

49. पर्यावरण के प्रति एनसीसी कैडेटों का क्या उत्तरदायित्व है ?      ( 5 Marks )

उत्तर :-

(a) वृक्षारोपण

(b) लोगों को मार्गदर्शन और प्रेरित करना

(c) जल संरक्षण

(d) कचरे का निपटान

(e) लोगों को शिक्षित करना

50. ग्रीन हाउस प्रभाव की व्याख्या करें ?                                        ( 5 Marks )

उत्तर :- यह कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा में वृद्धि, वैश्विक तापमान में वृद्धि

            और क्लोरोफ्लोरोकार्बन के उपयोग के कारण ओजोन परत के ह्रास के

            कारण उत्पन्न होने वाला प्रभाव है।  यह दुनिया भर में मनुष्यों और

            वनस्पतियों और जीवों के अस्तित्व और अस्तित्व के लिए सबसे बड़ा

            खतरा है।

Obstacle Training ( 5 Marks )

51. बाधाएं ( Obstacle ) कितने प्रकार की होती है ?

उत्तर – दो प्रकार का

कुदरती ( प्राकृतिक ) ऑब्सटिकल – नदी, नाला, पहाड़ों की कटाई, खाई, तंग घाटी 

बनावटी ( मानवकृत ) ऑब्सटिकल – सुरंग, बूबी ट्रैप्स, कटीले तार, रोड बंद करना 

Paper-IV Specialized Subject ( 105 Marks )

Armed Forces ( 20 Marks )

52. विभिन्न सेना कमांड के नाम लिखिए ?                                      ( 5 Marks )

उत्तर :- थल सेना को 7 कमांडो में बांटा गया है जो निम्नलिखित है :- 

Eastern command – कोलकत्ता           Western commond – चंडीमंदिर

Northern commond – उधमपुर          Southern commond – पुणे

South West commond – जयपुर           Central commond – लखनऊ

Training commond – शिमला 

53. रिक्त स्थानों को भरें :-                                                           ( 10 Marks )

(a) भारतीय सेना का सर्वोच्च कमांडर ……….. होता है ?

उत्तर :- राष्ट्रपति

(b) नेशनल डिफेंस एकेडमी ……….. में है ?

उत्तर :- खडगवासला, पुणे

(c) सेना में वरिष्ठ जे. सी. ओ. ……….. पद ( Rank ) के होते हैं ?

उत्तर :- सूबेदार मेजर

(d) भारतीय सेना में ……….. कमांड है ?

 उत्तर :- 7

(e) सेना में बटालियन कमांडर ……….. रैंक के होते हैं ?

 उत्तर :- कर्नल

54. फुल फॉर्म लिखें :-                                                                  ( 5 Marks )

(a) AMC – Army Medical Corps

(b) RVC – Remount and Veterinary Corps

(c) EME – Electrical & Mechanical Engineer

(d) AEC – Army Education Corps

(e) ASC – Army Service Corps

Map Reading ( 25 Marks )

55. मैप क्या है ? सेवा रक्षक ( सर्विस प्रोटेक्टर ) के क्या प्रयोग है ?          ( 5 M )

उत्तर :- कागज , कपड़े या गत्ते का बना वह चित्र जिस पर पृथ्वी के किसी निश्चित

             भूभाग को निश्चित सांकेतिक चिन्हों द्वारा किसी निश्चित स्केल

             पर प्रदर्शित करता है या दर्शाया गया हो मानचित्र कहलाता है ।

सर्विस प्रोटेक्टर के प्रयोग –

   (i) Own Position निकालने में            (ii) GR निकालने में 

 (iii) मैप पर दूरी निकालने में                    (iv) स्केल का काम

56. कंपास के मुख्य भाग लिखिए ?                                                ( 5 Marks )

उत्तर :- (i) टंग                         (ii) टंग नॉच              (iii) ग्लास विंडो 

          (iv) ग्लास प्रोटेक्टर         (v) हेयर लाइन          (vi) लूबर लाइन

         (vii) लीड                    (viii) Prizm                (ix) Prizm Case         

           (x) एरो हेड                 (xi) डायल                 (xii) थम्ब रिंग 

        (xiii) आई होल            (xiv) रिंग नॉच              (xv) डायरेक्शन मार्क   

57. नॉर्थ कितने प्रकार के होते हैं ? नाम लिखो :-                             ( 2 Marks )

उत्तर :-  3 प्रकार के –

            (i) वास्तविक उत्तर – True North

           (ii) चुंबकीय उत्तर – Magnetic North

          (iii) मानचित्र का उत्तर – Grid North  

58. कंटूर क्या है ? वर्णन लिखो :-                                                  ( 2 Marks )

उत्तर :- मानचित्र पर समोच्च रेखा, जो भूमि की सतह पर एक काल्पनिक रेखा

            को निरूपित करने वाली रेखा है, जिनमें से सभी बिंदु एक डेटम प्लेन से

            समान ऊंचाई पर होते हैं आमतौर पर इसका मतलब समुद्र तल से होता है

59. सही गलत लिखो :-                                                                 ( 5 Marks )

(a) उत्तर दिशा 180 डिग्री पर होती है –  ( गलत )

(b) सर्वे मैप पर खड़ी लाइन को नॉर्दिंग लाइन कहते हैं –  ( गलत )

(c) मुख्य दिशाएं 8 होती है –  ( गलत )

(d) कंपास का एरो वास्तविक नॉर्थ को दर्शाता है –  ( सही  )

(e) कंपास से 0 डिग्री से 360 डिग्री तक पढ़ सकते हैं –  ( सही  )

(f) स्केल दो प्रकार की होती है –  ( गलत )

60. निम्नलिखित पारंपरिक संकेत आकर्षित करें :-                          ( 5 Marks )

(a) किला – 

image 60

(b) मस्जिद – 

image 61

(c) ट्यूबवेल – 

IMG 20220309 113055

(d) मंदिर – 

image 62

(e) धाराएं – 

IMG 20220309 113140

Field Craft & Battle Craft ( 25 Marks )

61. रिक्त स्थान भरें :-                                                                   ( 5 Marks )

(a) सेक्शन फॉर्मेशन ……….. प्रकार के होते हैं ?

उत्तर :- 6 

(b) फायर आर्डर ………… प्रकार के होते हैं ?

उत्तर :- 2

(c) हाथ की मदद से ………… डिग्री पढ़ सकते हैं ?

उत्तर :- 19°

(d) दिखाई के तरीके से …………. दूरी तक का अंदाजा लगा सकते हैं ?

उत्तर :- 600 

(e) फायर ऑर्डर देने की तरकीब ………… होती है ?

उत्तर :- GRIT

62. सेक्शन फॉरमेशन कितने प्रकार के होते हैं ? नाम लिखो ?         ( 5 Marks )

उत्तर :- (i) File Formation                  (ii) Single File Formation

           (iii) Diamond Formation       (iv) Spear-Head Formation

            (v) Aero-Head Formation    (vi) Extended Line Formation

63. दूरी तय करने के विभिन्न तरीके क्या है ?                                  ( 5 Marks )

उत्तर :-

(a) इकाई का तरीका                     (b) दिखाई का तरीका

(c) सेक्शन का औसत विधि            (d) की रेंज विधि

(e) ब्रेकेटिंग विधि                             (f) हाविंग विधि

64. ऐसे कौन से कारक है जिससे चीजों को दिखाई देते हैं ?             ( 5 Marks )

उत्तर :- 6 S और 1 M के सही-सही इस्तेमाल न करने से चीजें दिखाई देती है :- 

            (i) Shape             (ii) Shadow              (iii) Shine  

          (iv) Surface          (v) Spacing               (vi) Silhouette  

   &      (i) Movement     

65. आड़ ( Cover ) के प्रकार क्या है ?                                            ( 5 Marks )

उत्तर :- दो प्रकार का :-

   (i) नजरी आड़ – Cover From View        (ii) फायर से आड़ – Cover From Fire

 (i) नजरी आड़ – वे आकृतियां जो शत्रु के नजर से बचाती है,जहां छिपकर दुश्मन के

                        ऊपर निगरानी रखा जा सके और उसकी नजरों से बचा जा सके ।

                          जवान को कवर का प्रयोग सोच समझकर सावधानीपूर्वक

                          करनी चाहिए,जैसे :- झाड़ी,वनस्पति या टूटी फूटी जमीन की आड़ ।

 (ii) फायर से आड़ – वे आकृतियां जो शत्रु के फायर और नजर से बचाती है,जैसे :-

                                दीवार,बड़ा पेड़ आदि ।

Introduction to Infantry Weapons ( 15 Marks )

66. निम्नलिखित का पूर्ण रूप लिखें :-                                             ( 5 Marks )

(a) LMG – Light Machine Gun

(b) ATGM – Anti Tank Guided Missile

(c) AGL – Automatic Grenade Launcher

(d) SLR – Self Loading Rifle

(e) RL – Rocket Launcher

67. 5.56 mm इंसास राइफल के हिस्से-पुर्जो के नाम लिखो ?           ( 5 Marks )

उत्तर :-  (i) Flash Eliminator           (ii) Barrel             (iii) Magazine

           (iv) Magazine Catch            (v) Trigger           (vi) Trigger Guard

          (vii) Change Leaver           (viii) But                 (ix) But Plate

68. एक इन्फेंट्री प्लाटून और सेक्शन की नफरी क्या होती है ?          ( 5 Marks )

उत्तर :- 1 JCO, 32 OR और 3 Section

History of the Army ( 15 Marks )

69. आर्मी का रैंक स्ट्रक्चर के बारे में लिखो ?                                  ( 5 Marks )

उत्तर :- 

(i) Lieutenant

(ii) Captaion

(iii) Major

(iv) Lt. Col.

(v) Col.

(vi) Brig.

(vii) Maj. Grn.

(viii) Lt. Gen.

(ix) General

70. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें :-                                                     ( 5 Marks )

(a) हल्दीघाटी का युद्ध ……….. और ……….. के बीच लड़ाई हुई ?

 उत्तर :- राजपूत, मुगल सेना

(b) कारगिल युद्ध ………… साल में हुआ ?

 उत्तर :- 1999

(c) …………. ( देश ) 1971 वर्ष में लड़े गए भारत-पाक युद्ध के जरिए आजाद

      हुआ था ?

उत्तर :- बांग्लादेश, 1971

(d) महाराणा प्रताप का ………… शासक था , जिसकी राजधानी ………… थी ?

उत्तर :- मेवाड़, चित्तौड़

(e) IMA ………… में स्थित है ?

उत्तर :- देहरादून

71. कारगिल युद्ध पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए ?                              ( 5 Marks )

उत्तर :- कारगिल युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच एक सशस्त्र संघर्ष है जो

मई और जुलाई 1999 के बीच कश्मीर के कारगिल जिले में और एलओसी के

आस-पास हुआ था। युद्ध का कारण एलओसी के भारतीय पक्ष की स्थिति में

कश्मीरी आतंकवादियों के वेश में पाकिस्तानी सैनिकों की घुसपैठ थी। भारतीय

वायु सेना द्वारा समर्थित भारतीय सेना ने LOC के भारतीय पक्ष की स्थिति पर

पुनः कब्जा कर लिया। संघर्ष 26 जुलाई 1999 को समाप्त हुआ। तब से इस दिन

को भारत द्वारा कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। युद्ध के अंत

तक, नियंत्रण रेखा के दक्षिण और पूर्व के सभी क्षेत्रों पर नियंत्रण फिर से शुरू हो

गया था। जैसा कि शिमला समझौते के अनुसार जुलाई में स्थापित किया गया था।

कैप्टन विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे, ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव,

राइफलमैन संजय को कारगिल युद्ध के दौरान उनकी वीरता सेवाओं के लिए

परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया है।

Communication ( 10 Marks )

72. सूचना प्रौद्योगिकी पर लघु नोट लिखें ?                                     ( 5 Marks )

उत्तर :- सूचना प्रौद्योगिकी :- सूचना का सृजन, संग्रहण, प्रसंस्करण, भंडारण,

प्रस्तुतीकरण और प्रसार तथा उन प्रक्रियाओं और उपकरणों से भी जो यह सब

करने में सक्षम हैं। यह कंप्यूटर के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर और दूरसंचार के

बुनियादी ढांचे पर मजबूती से टिका है। कंप्यूटर, जैसा कि हम सभी जानते हैं, 50

से अधिक वर्षों से अस्तित्व में है। कई वर्षों से, उनका मुख्य रूप से सूचना

प्रसंस्करण के लिए उपयोग किया गया था। यह सर्वविदित है कि साल-दर-साल,

कंप्यूटर अपनी कम्प्यूटेशनल गति और डेटा के भंडारण की क्षमता दोनों के

मामले में अधिक से अधिक शक्तिशाली होते जा रहे हैं। हाल के वर्षों में जो बड़ा

अंतर आया है, वह यह नहीं है कि व्यक्तिगत कंप्यूटरों ने अपनी क्षमताओं में

नाटकीय रूप से सुधार किया है। लेकिन यह कि उन सभी सूचना द्वीपों को

डिजिटल राजमार्गों द्वारा जोड़ा जा रहा है जो कंप्यूटरों द्वारा दूरसंचार अवसंरचना

के उपयोग के माध्यम से संभव हुए हैं, जो बड़े पैमाने पर बताता है कि इंटरनेट

और www हमारे कंप्यूटरों में इतनी महत्वपूर्ण भूमिका क्यों शुरू करते हैं।

73. संचार के नवीनतम साधन लिखिए ?                                         ( 5 Marks )

 उत्तर :-

(a) वीडियो कॉलिंग

(b) मोबाइल

(c) इंटरनेट

(d) फैक्स

(e) समाचार पत्र

(f) रेडियो

Best PDF Available on :- tejasnccarmy.in 

                                                       ( In Hindi & English )

Best Of Luck                                                                                                                                       Jai Hind

Leave a Comment