[1] Field Craft and Battle Craft / FC and BC / FC & BC – NCC A, B & C Certificate Exam Questions and Answers in Hindi

Q. 1) दूरी अनुमान लगाने के किन्ही पांच विधि को लिखें ?

उत्तर:- 

(a) इकाई का तरीका 

(b) दिखाई का तरीका 

(c) सेक्शन का औसत विधि 

(d) की रेंज विधि 

(e) ब्रेकेटिंग विधि 

(f) हाविंग विधि 

Q. 2) चीजें क्यों दिखाई देती है ?

 उत्तर:- 6 S और 1 M के सही-सही इस्तेमाल न करने से 

           चीजें दिखाई देती है :-

        (i) Shape      

       (ii) Shadow

      (iii) Shine

      (iv) Surface

       (v) Spacing

      (vi) Silhouette

                  &

       (i) Movement      

Q. 3) सेक्शन फॉर्मेशन के पांच प्रकार बताएं ?

उत्तर:- (i) File Formation

         (ii) Single File Formation

        (iii) Diamond Formation

        (iv) Spear-Head Formation

         (v) Aero-Head Formation

        (vi) Extended Line Formation

Q. 4) खाली जगह  भरें :-

  (i) ________ जमीन और हमारे लाभ के लिए हथियार 

       का उपयोग करने की कला है ।

  उत्तर :- FC ( Field Craft )     

 (ii) फोर ग्राउंड ________ गज की दूरी पर है ।

 उत्तर :- 300 गज

(iii) जब पहाड़ी की तलाश होती है तो दूरी _____ होती है । उत्तर :- वास्तविक से ज्यादा 

(iv) जब जमीन खुली हथेली के साथ कोण मापने ______ 

       और बंद मुट्ठी उपाय ________ ।

 उत्तर :- 19° और 8°

Q. 5) दूरी असल से ज्यादा कब दिखाई देता है ?

उत्तर :-

   (i) कम प्रकाश का होना 

   (ii) सूर्य देखने वाले के सामने हो 

  (iii) घाटी से होकर देखना 

    (iv) लक्ष्य का आकार जब निकट की वस्तु से छोटा हो

   (v) जब देखने वाला ऊपर से नीचे देख रहा हो 

   (vi) देखने वाले तथा लक्ष्य के बीच उठी हुई जमीन हो

Q. 6) दूरी असल से कम कब दिखाई देता है ?

 उत्तर :-

   (i) जब सूर्य देखने वाले के पीछे हो 

   (ii) लक्ष्य का आकार जब निकट की वस्तु से बड़ा हो    

(iii) देखने वाले तथा लक्ष्य के बीच दबी हुई जमीन हो 

 (iv) जब देखने वाला नीचे से ऊपर की तरफ देख रहा हो 

  (v) अधिक प्रकाश का होना

Q. 7) जमीन विवरण के लिए प्रक्रिया क्या है ?

 उत्तर :- 

    (i) Fore Ground

   (ii) Middle Ground

  (iii) Near Ground

Q. 8) पेट्रोल के विभिन्न प्रकार के बारे में लिखें ?

उत्तर:- यह दो प्रकार का होता है :-

                           (a) रेकी पेट्रोल                                 (i) दुश्मन की स्थिति तैयारी और इरादों की जानकारियां एकत्र करना 

(ii) दुश्मन की पहचान भौगोलिक और तकनीकी  जानकारी एकत्र करना 

(iii) दुश्मन की प्रवृत्ति और प्रकृति के विषय में जानकारी एकत्र करना 

               (b) प्रोटेक्टिव पेट्रोल/बचाव पेट्रोल                    (i) दुश्मन के पेट्रोल को अपनी सेना और क्षेत्र की 

    जानकारी एकत्र करने से रोकना

(ii) दुश्मन के आगमन की पूर्व सूचना भेजना और शत्रु को      

     उलझा रखना 

(iii) अस्वामिक भूमि ( No Man’s Land ) पर अपना   

       अधिकार बनाए रखें

Q. 9) फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट को विस्तार से लिखें ।

 उत्तर:-  लड़ाई में कामयाबी हासिल करने के लिए FC के बारे में जानना जरुरी है , अपनी हरकत को दुश्मन से छुपा कर , दुश्मन के नजदीक पहुंचकर इलाके के मुताबिक अपने शरीर एवम् , इक्विपमेंट को उसी प्रकार कैमोफ्लाइज किया जाए और हर क्षेत्र में कैमोफ्लाइज करने से पहले चंदी एक बात को ध्यान में रखना चाहिए ; इलाके के मुताबिक जैसे :-   

   (i) स्थानीय इलाके में रेत का ध्यान रखना 

  (ii) बर्फ के इलाके में बर्फ का

 (iii) जिस इलाके में घने जंगल हो वहां पर घांस या हरे पत्ते 

        का इस्तमाल किया जाता है 

      BC से लाभ :- (i) जमीनी निशानों का बयान 

                          (ii) Field Signal

                         (iii) प्लाटून फॉर्मेशन इत्यादि 

Q. 10) रात के समय इस्तेमाल किए जाने वाले फील्ड्स के नाम लिखें ।

उत्तर :-

  (i) दिखाई देने वाले जगह पर हाथ/हथियार से 

 (ii) ना दिखाई देने वाले जगह पर आवाज से 

(iii) रेडियो सेट, रस्सी,केबल और जो सुविधा हो

Q. 11) चाल के प्रकार बताओ :-

उत्तर :-  दो प्रकार का —

        (i) बिना हथियार का 

       (ii) हथियार के साथ       

बिना हथियार का 6 प्रकार का :-

   (i) बंदर की चाल 

  (ii) बिल्ली की चाल 

 (iii) बिल्ली  के बच्चे की चाल

 (iv) चीते की चाल 

  (v) पेट के बल लेट कर 

 (vi) लुढ़ककर 

हथियार के साथ 4 प्रकार का :-

   (i) बंदर की चाल 

  (ii) बिल्ली की चाल 

 (iii) लुढ़ककर 

 (iv) सामान्य चाल 

Q. 12) अंबुश किसे कहते हैं ?

 उत्तर :- गतिमान अथवा ठहरे हुए दुश्मन पर छिपकर 

            अचानक हमला करना घात लगाना ( अंबुश ) 

            कहलाता है । घात ( अंबुश ) लगाने की कार्यवाही 

            में अचानक हमला करके वहां से तुरंत निकल 

            जाना होता है । घात ( अंबुश ) लगाने की सर्वश्रेष्ठ 

            विधि शत्रु को भ्रमित करना और उस पर हमला 

            करना होती है ।  

Q. 13) घात के उद्देश्य बताएं :-

उत्तर :-

   (i) गोपनीय जानकारी एकत्र करना

  (ii) शत्रु की संख्या कम करना 

 (iii) शत्रु को अधिकाधिक परेशान करना

Q. 14) अंबुश के प्रकार बताओ :-

उत्तर :- दो प्रकार का —

 (i) अवसर घात – Opportunity Ambush और 

(ii) सुविचारित घात – Deliberate Ambush

Q. 15) अंबुश की कितनी पार्टियां होती है ?

उत्तर :- चार पार्टियां —

        (i) स्काउट्स 

       (ii) कवरिंग 

      (iii) स्टॉप्स और 

      (iv) रिजर्व पार्टी      

Q. 16) अंबुश की विशेषताएं लिखो ?

उत्तर :-

   (i) सरप्राइज 

  (ii) कंट्रोल फायर पावर का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल 

 (iii) सादगी 

 (iv) पक्का इरादा 

  (v) ऊंचे दर्जे की सिखलाई और 

 (vi) सेल्फ डिफेंस 

Q. 17) Section Formation Drill से फायदा और नुकसान बताएं ?

उत्तर :-     फायदा :–

     (i) मोबिलिटी आसान 

    (ii) फ्लैक्सिबिलिटी आसान 

   (iii) समय की बचत 

   (iv) कंट्रोल कमांड आसान 

    (v) टास्क को पूरा करने में सुविधा 

   (vi) फायर पावर ज्यादा   

             नुकसान :-

    (i) सरप्राइज की कमी 

   (ii) समय के अनुसार ढलने में मुश्किल 

  (iii) अटैक प्लान में कमी 

  (iv) हवाई खतरा 

Q. 18) अंबुश के क्या टारगेट हो सकते हैं ?

उत्तर :- 

    (i) एम्युनिशन ले जाने वाली गाड़ियां 

   (ii) अगला पोजीशन को राशन ले जाने वाली गाड़ियां 

  (iii) रोडि या पूल प्रोटेक्शन पार्टी 

  (iv) सिग्नल लाइन या रिपेयरिंग पार्टी 

   (v) एक ही रास्ता इस्तेमाल करने वाली पेट्रोल पार्टी 

  (vi) वाटर पॉइंट को जाने वाली पार्टियां 

 (vii) LP या OP को जाने वाली पार्टियां 

Q. 19) अंबुश किस उद्देश्य से लगाया जाता है ?

उत्तर :- 

   (i) दुश्मन के जवान और गाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा        

        नुकसान पहुंचाने के लिए 

  (ii) जरूरी खबर हासिल करने के लिए

 (iii)  दुश्मन को इस प्रकार से तंग करना या डराना कि वह 

        अपने बचाव के लिए पूरी सेना को जमीन पर रिप्लाई 

        कर दे ।

Q. 20) आड़ ( Cover ) से आप क्या समझते हो ?

उत्तर :- वैसी आकृतियां या जगह जहां शत्रु की नजर से 

          और उसके फायर से बचा जा सके तथा दुश्मन के 

          ऊपर सुगमता से फायर डाला जा सके ।

                                    या

          एक ऐसा स्थान होता है जहां युद्ध के समय सैनिक शत्रु  

           के फायर से बच सके तथा शत्रु पर सरलता 

          से आक्रमण कर सके और पकड़े या मारे जाने से 

          बच सके । यह ऐसा स्थान होता है जहां गतिविधियों 

          का संचालन सरलता से किया जा सकता है और 

          जहां ठहरने और आराम करने की व्यवस्था की जा 

          सकती है । Cover में होने पर शत्रु की सीधी 

          दृष्टि और आक्रमण से बच सकते हैं ।

Q. 21) आड़ ( Cover ) के प्रकार बताओ ?

उत्तर :- दो प्रकार का :-

   (i) नजरी आड़ – Cover From View

  (ii) फायर से आड़ – Cover From Fire

 (i) नजरी आड़ – वे आकृतियां जो शत्रु के नजर से बचाती 

                        है,जहां छिपकर दुश्मन के ऊपर निगरानी 

                        रखा जा सके और उसकी नजरों से बचा 

                        जा सके । जवान को कवर का प्रयोग 

                        सोच समझकर सावधानीपूर्वक करनी 

                        चाहिए,जैसे :- झाड़ी,वनस्पति या टूटी 

                        फूटी जमीन की आड़ ।

 (ii) फायर से आड़ – वे आकृतियां जो शत्रु के फायर और 

                             नजर से बचाती है,जैसे :- दीवार,बड़ा 

                             पेड़ आदि ।

Q. 22) अच्छी आड़ ( Cover ) की विशेषताएं बताएं ?

उत्तर :- 

  (i) जहां छिपकर दुश्मन के ऊपर निगरानी रखी जा सके 

        व उसके ऊपर फायर डाला जा सके 

 (ii) जहां से शत्रु की निगरानी व फायर से बचा जा सके 

(iii) जहां से सुगमता से आगे बढ़ा जा सके 

(iv) जहां काफी समय तक आराम दे स्थिति में रहा जा 

       सके ।

Q. 23) केमोफ्लेज क्या होता है ?

उत्तर :- यह कृत्रिम वस्तुओं ( Man Made ) के प्रयोग 

           द्वारा छिपने की कला है ।

Q. 24) छिपाव ( कंसीलमेंट ) क्या होता है ?

उत्तर :- यह प्राकृतिक ( Natural ) दृश्य व आकृतियों की 

           मदद से शत्रु की दृष्टि और गोलीबारी से छिपने की 

           कला है । लड़ाई में कंसीलमेंट का मुख्य उद्देश्य 

           अचानक छिपकर हमला करना या अपने को      

           बचाना है ।

Q. 25) केमोफ्लेज और कंसीलमेंट करते वक्त ध्यान में  रखने वाली बातें कौन-कौन सी है ?

उत्तर :- 

   (i) आकार            (ii) छाया चित्र       (iii) परस्पर दूरी

 (iv) हरकत             (v)चमक स्थिति     (vi) विषमता 

(vii) ध्वनि,शोर आदि

                                  Or/

Q. 26) केमोफ्लेज तथा कंसीलमेंट का मुख्य सिद्धांत क्या  है 

उत्तर :-

     (i) वर्दी,हथियारों व गाड़ियों की चमक-दमक तथा 

          रूपरेखा मिटाकर शक्ल बदल देना

    (ii) छाया का इस्तेमाल करना 

   (iii) क्षितिज रेखा से बचना 

   (iv) धीरे चलना 

    (v) आसपास की भूमि के रंग में मिलना 

   (vi) अनावश्यक हरकत न करना

  (vii) पानी में अपनी छाया न पड़ने देना 

 (viii) कंसीलमेंट की वस्तुओं को समय तथा परिस्थिति के 

          अनुसार बदलते रहे रहना

Q. 26) जमीन के प्रकार लिखो ?

उत्तर :-  6 प्रकार का —

   (i) समतल भूमि – Flat Ground

  (ii)    ऊंची भूमि –  High Ground

 (iii)    नीची भूमि – Low Ground

 (iv)    दबी  भूमि – Dead Ground

  (v)    ढा़लू भूमि – Slopy Ground

 (vi) टूटी-फूटी भूमि – Broken Ground

Q. 27) फील्ड क्राफ्ट क्या है ?

उत्तर :- फील्ड क्राफ्ट वह कला है जिसके द्वारा हम युद्ध के 

           समय उपलब्ध भूमिका समुचित उपयोग करना 

           सीखते हैं । इस कला के प्रयोग से सैनिक चतुराई 

           से स्वयं का बचाव करते हुए शत्रु पर प्रभावी ढंग से 

           आक्रमण कर सकते हैं । फील्ड क्राफ्ट द्वारा हम 

           भूमि पर स्थित सभी प्राकृतिक एवं मानव निर्मित 

           संरचनाओं का भरपूर उपयोग करना और शत्रु को 

           अधिकतम हानि पहुंचाना सीखते हैं । 

Q. 28) फील्ड क्राफ्ट के मुख्य उद्देश्य क्या है ?

उत्तर :- इसके 5 मुख्य उद्देश्य है,जिसे 5 F के नाम से भी 

           जाना जाता है :-

    (i) ढूंढना ( Find ) – शत्रु को ढूंढ कर चुपके से उसके 

                                 निकट पहुंच जाना

   (ii) पीछा करना ( Follow ) –  छिपकर शत्रु का पीछा 

                                               करना 

  (iii) मूर्ख बनाना ( Fool ) – शत्रु को धोखा देना 

  (iv) फसाना ( Fix ) – शत्रु को घेरकर फसाना 

   (v) गोली चलाना ( Fire ) – शत्रु को गोली मारकर खत्म 

                                          करना 

Q. 29) फील्डक्राफ्ट का महत्व क्या है ?

उत्तर :- यदि आप चित्रकला में फील्ड क्राफ्ट में निपुण है 

           तभी भूमि पर लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकेंगे और 

           शत्रु को समाप्त कर सकेंगे । यह कला आपको 

           इतना निपुण बना देती है कि आप किसी भी प्रकार 

           की भूमि,मैदान,जंगल,पर्वत,घाटी,बर्फ,नदी,

           रेगिस्तान आदि में शत्रु पर काबू पाने में सक्षम होंगे  

           रणभूमि की संरचना और सैनिकों के फील्डक्राफ्ट 

           में निपुण होने का युद्ध के परिणाम पर निर्णायक 

           प्रभाव होता है ।

Q. 30) सेक्शन फॉरमेशन पर असर डालने वाली बातें  कौन-कौन सी है ?

उत्तर :- 

   (i) जमीन  ( Ground )

  (ii) सेक्शन का काम  ( Task )

 (iii) सेक्शन कमांडर के कंट्रोल की जरूरत 

       ( Command & Control )

 (iv) कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा फायर करने की 

        जरूरत  ( Quick Fire Power )

                             Thanks

            Jai Hind 🇮🇳🌹🇮🇳

1 thought on “[1] Field Craft and Battle Craft / FC and BC / FC & BC – NCC A, B & C Certificate Exam Questions and Answers in Hindi”

Leave a Comment